प्रयागराज, जनवरी 21 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी स्नान पर्व वसंत पंचमी, अचला सप्तमी और गणतंत्र दिवस को सकुशल, सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन माघ मेला स्थित तीर्थराज सभागार में पुलिस बल व फील्ड अधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मौनी अमावस्या के दौरान अत्यधिक भीड़ दबाव के बावजूद पुलिस-प्रशासन की संयुक्त व्यवस्थाओं से मेला संचालन सुचारु रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी पर्वों पर भीड़ भले ही मौनी अमावस्या से कम रहे, लेकिन दबाव बना रहेगा, इसलिए ड्यूटी को रूटीन न मानते हुए उच्च सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ निभाया जाए। उन्होंने बुधवार रात से ही सघन अभियान चलाकर नो-व्हीकल जोन और प्रतिबंधित मार्ग व्यवस्था को सख्ती से लागू करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.