बांका, फरवरी 5 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। प्रदेश में वसंत ऋतु के आगमन के बाद भी मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं हो पाया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है। इस दौरान उत्तर पछिया हवा करीब 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। दिन में धूप और हल्की गर्मी के बीच अचानक बादल छाने और बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है, जिसे मौसम विशेषज्ञ 'दोराहा मौसम' बता रहे हैं। मौसम के इस बदले हुए मिज़ाज का सीधा असर जिले के कृषि व्यवस्था पर पड़ने की आशंका है। खासकर वे फसलें जो इस समय पकने या कटाई के चरण में हैं, उनके लिए यह स्थिति नुकसानदायक साबित हो सकती है।जिले के किसानों का कहना है कि, अगर हल्की बारिश भी होती है तो गेंहू की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में खड़ी फसल गिरने, दानों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.