सासाराम, फरवरी 3 -- चेनारी, एक संवाददाता। बेनी सिंह महाविद्यालय हाटा परिसर में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा सह वसंतोत्सव महोत्सव मनाया गया। महोत्सव में आयोजित कत्थक नृत्य पर दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरू वंदना मन के पक्षी भाए... से शुरू हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना हुई। फिर एक से बढ़कर एक गीत-संगीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय कलाकार पंडित अमृत मिश्रा,वाराणसी की सुश्री वसुंधरा शर्मा की कत्थक नृत्य को देख सभी भाव विभोर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...