पीलीभीत, फरवरी 7 -- वसंतकालीन गन्ना बोआई प्रचार अभियान के द्वितीय चरण का शुभारम्भ एलएच चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना केबी शर्मा ने चीनी मिल के परिसर में गन्ना विकास परिषद के साथ समन्वय स्थापित कर फीता काट कर शुभारम्भ किया। गन्ना पर्यवेक्षकों की 15 टीमों द्वारा प्रचार सामग्री के साथ ग्राम देवीपुरा, कल्याणपुर नौगांवा, दुयुरा, दुवरी से होते हुए ग्राम जमुनिया मे ग्राम प्रधान हरीश कुमार की अध्यक्षता मे गोष्ठी की गई। गोष्ठी मे प्रगतिशील कृषक, महिलाएं एवं विभागीय कर्मचारियों की भी उपस्थिति रही। उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र शाहजहांपुर के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल ने बीज गन्ने के चयन एवं कवकनाशी रसायनों के प्रयोग के बारे मे जानकारी दी गई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामभद्र द्विवेदी ने बसंतकालीन गन्ना के लिए बीज की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.