अलवर, फरवरी 5 -- राजस्थान के अलवर के भिवाड़ी में पुलिस ने वशीकरण, तंत्र विद्या और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक शातिर तांत्रिक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान दानिश खान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर भोले-भाले और सीधे-साधे लोगों को अपने झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी दानिश खान सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों पर वशीकरण, झाड़-फूंक और हर समस्या के समाधान के नाम से पंपलेट और विज्ञापन लगाता था। इन पंपलेटों में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने वाले लोगों को वह अपने जाल में फंसा लेता था। आरोपी खुद को तांत्रिक बताकर लोगों की पारिवारिक, आर्थिक और व्यक्तिगत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.