बस्ती, फरवरी 10 -- नगर बाजार (बस्ती)। सदर ब्लॉक के बढ़नी मिश्र में स्थापित गुरु वशिष्ठ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा व तुलसीपीठ के महंत रामभद्राचार्य की वशिष्ठ रामायण कथा का सोमवार को भूमि पूजन हुआ। कथा स्थल पर यह भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के बीच अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, यजमान भागवत प्रसाद मिश्र, कपीश मिश्र व उषा मिश्र ने किया। यहां पर कथा व प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 18 से 26 फरवरी तक होगा। मुख्य अतिथि गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि वशिष्ठ की पावन भूमि लाखों श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है। समूचे देश में इस पावन भूमि के महत्व को लेकर चर्चा हो रही है। बस्ती जनपद ने दुनिया को राम दिया, गुरु वशिष्ठ ने उन्हे शिक्षा देकर मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया। अयोध्या में भव्य, दिव्य राममंदिर स्थापित होने के बाद गुरु वशिष्ठ की धरती का महत्व कई गुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.