गिरडीह, अक्टूबर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रदेश भाजपा के निर्देश पर गिरिडीह जिला भाजपा की ओर से यूनिटी मार्च की शुरुआत की जायेगी। इसको लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने गिरिडीह में पत्रकारों को दी है। जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला स्तर पर पदयात्रा निकाली जायेगी। स्कूल और कॉलेजों में निबंध, वाद-विवाद, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन होगा। युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेला और गर्व से स्वदेशी संकल्प दिलवाये जाएंगें। योग एवं स्वास्थय शिविर, स्वच्छता अभियान, श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। गिरिडीह जिला में यूनिटी मार्च के तहत भव्य एकता पदयात्र...