अल्मोड़ा, जनवरी 16 -- रानीखेत। ताड़ीखेत के वलना गांव में वनप्रस्थ फाउंडेशन दूनागिरी द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों के लिए निशुल्क सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 150 परिवारों को 18-18 सैनेटरी पैड वितरित किए गए। महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। संचालन ग्राम प्रधान प्रीति पंत द्वारा किया गया, जिसमें उनकी स्वयंसेवी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.