खगडि़या, अगस्त 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में एक महज जेएनकेटी इंटर स्कूल में साल 1992 में इंटरस्तरीय व्यवसायिक कोर्स की पढ़ाई शुरू की गई थी। यहां इंटर के समकक्ष एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल व कंप्यूटर साइंस ट्रेड शुरू हुई। प्रत्येक ट्रेड में 25-25 सीट है। पर, ना तो शिक्षक पदस्थापित किए गए और ना ही प्रयोगशाला स्थापित की गई। बस नन टीचिंग स्टाफ के भरोसे पढ़ाई शुरू की गई थी। हालांकि वर्ष 2004 में जेएनकेटी इंटर स्कूल में कर्मशाला का निर्माण किया गया। लेकिन किसी तरह की उपस्कर नहीं दिया गया। इस बीच 2010 में यहां की कंप्यूटर साइंस ट्रेड को पटना के दानापुर शिफ्ट कर दिया गया। जिससे यहां केवल एग्रीकल्चर व ऑटोमोबाइल ट्रेड रह गया। इसमें भी अब नामांकन नहीं होता है। कंप्यूटर ट्रेड जो दानापुर में स्थानांतरित होकर चले गए उस कोर्स के अनुदेशक यहां ही पदस्थापित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.