नई दिल्ली, मई 30 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में विमान कंपनी इंडिगो अपने बेड़े को तेजी से बढ़ा रहा है। वर्ष 2030 तक 600 से ज्यादा विमानों की संख्या पहुंचने के आसार है। यह जानकारी शुक्रवार को इंडिगो के सीईओ पीटर अलबर्स ने दी। अलबर्स ने बताया कि एक विमान से लगभग 100 नौकरियां उत्पन्न होती हैं। इस तरह विमानों की संख्या बढ़ने से हजारों नौकरियां नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। आज भारत नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। इंडिगो दुनिया में 7वीं सबसे बड़ी एयरलाइंस बन चुकी है। 430 विमान रोजाना 130 से ज्यादा स्थानों के लिए 2200 उड़ान भर रहे हैं। इंडिगो 90 से ज्यादा घरेलू स्थान और 30 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर यात्रियों को पहुंचाने का काम कर रही है। इनमें जल्द ही कुछ नई स्थान जैसे हिंडन, आदमपुर, नवी...