नई दिल्ली, जनवरी 16 -- अरविंद सिंह नई दिल्ली। वर्ष 2026 देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग क्षेत्र के लिए सुधारों का साल होगा। इस साल केंद्र सरकार का मकसद भारत में सड़कों का जाल बिछाना नहीं बल्कि ऐसी तकनीक लाना है, जिससे आम आदमी का समय और पैसा दोनों बचे। इसके तहत देश में बैरियर-मुक्त टोल व्यवस्था और नया सड़क सुरक्षा विधेयक लागू करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर दूर से दिखने वाले स्वचालित नंबर प्लेट पहचानने वाले कैमरे (एएनपीआर) और एआई तकनीक लगाई जाएंगी। इसमें जैसे ही वाहन किसी हाईवे से गुजरेगा अत्याधुनिक कैमरे वाहन की नंबर प्लेट और फास्टैग को स्कैन कर लेंगे और टोल टैक्स खुद-ब-खुद कट जाएगा। इसकी विशेषता यह होगी कि टोल की राशि वाहन की तय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.