रुद्रपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर। उत्तराखंड में वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/बीएनएस के अन्तर्गत दण्डनीय महिला अपहरण, हत्या, चोरी के अपराधों में तो 2022 और 2023 की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई हैं लेकिन बलात्कार, लूट, डकैती, दहेज हत्या जैसे अपराधों में कमी आयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने भादवि/बीएनएस के तीन वर्षीय तुलनात्मक अपराध आंकड़ों का विवरण उपलब्ध कराया है। उपलब्ध अपराध विवरण के अनुसार वर्ष 2024 में भारतीय दण्ड संहिता/भारतीय न्याय संहिता में दण्डनीय 17278 गंभीर अपराध हुये जो 2022 की तुलना 3 प्रतिशत कम हैं। 2022 में 17863, वर्ष 2023 में 17776 अपराध दर्ज हुये थे। वर्ष 2024 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.