हजारीबाग, अगस्त 10 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम के अंतर्गत को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ रविवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला वीबीडी पदाधिकारी, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जेपी केंद्रीय कारा के चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने अभियान के बारे में लोगो को संबोधित करते हुए अपील की कि सभी लोगों को फाइलेरिया की गोली वर्ष में एक बार अवश्य खाना चाहिए ताकि हमारे शरीर में फाइलेरिया के कीटाणु पनप न सके। जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. कपिल मुनि प्रसाद ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत जरूरी है। इसके तहत लक्षित जनसंख्...