महोबा, फरवरी 8 -- महोबा, संवाददाता। पृथक बुंदेलखंड की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चल रही गांंव-गांव पांव-पांव यात्रा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। गा्रमीणों को पृथक राज्य से बुंदेलखंड के विकास को लेकर जानकारी दी गई। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुंदेला के द्वारा बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को लेकर इन दिनों गांव-गांव पांव पांव यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा मसूदपुरा, सुगिंरा, बराना, बैंदों, महुआ सहित अन्य गांवों में पहुंची। राजा बुंदेला के द्वारा ग्रामीणों को पृथक राज्य को लेकर जागरुक करते हुए कहा कि बुंदेलों को अपनी अगली पीढ़ी के भविष्य को लेकर पृथक राज्य की मांग को उठाना चाहिए। बुंदेलखंड की खनिज संपदा से महानगरों को विकास हो रहा है। बुंदेलखंड में बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.