नवादा, मार्च 18 -- रोह। निज प्रतिनिधि रोह प्रखंड की महादलित बस्ती दुल्मबिगहा में विकास की रोशनी अभी तक नहीं पहुंची है। जबकि प्रखंड मुख्यालय रोह से इस बस्ती की दूरी महज तीन किमी है। बावजूद इसके इस बस्ती के महादलित आजतक विकास की बाट जोह रहे हैं। बताया जाता है कि नजरडीह पंचायत की महादलित बस्ती दुल्मबिगहा बिल्कुल टांड़ पर बसा है। यानि कि इस बस्ती तक पहुंचने के लिए कहीं से कोई सड़क नहीं है। आजादी के 77 साल बाद भी इस बस्ती के लोग पगडंडी अथवा आहर के अलंग पर पैदल चलकर आवागमन करने को विवश हैं। करीब छह सौ की जनसंख्या वाली इस बस्ती के निवासी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। इनके लिए पक्की सड़क आज भी सपना बना हुआ है। आवागमन का एकमात्र साधन कच्चा रास्ता है। वह भी बारिश के बाद पैदल चलने लायक नहीं रहता है। कच्चे रास्ते पर कीचड़ व फिसलन उत्पन्न हो जाने से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.