नई दिल्ली, जनवरी 29 -- -स्टेशन का कार्य पूरा करने के लिए पेड़ों को काटने की मिली अनुमति नई दिल्ली अमित झा वर्षों से लटके बिजवासन रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अगले छह माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसे तैयार करने में सबसे बड़ी बाधा बने पेड़ों को काटने की अनुमति विभिन्न विभागों से मिल गई है। इन पेड़ों के चलते ट्रैक एवं स्टेशन तक पहुंचने का रास्ता नहीं बन पा रहा था। बिजवासन स्टेशन के बनने से राजस्थान एवं गुजरात दिशा में जाने वाली कई गाड़ियों को वहीं से चलाया जाएगा। वहीं बिजवासन स्टेशन के पास एयरपोर्ट, मेट्रो स्टेशन आदि होने के चलते यह एक बड़े ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित होगा। जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे द्वारा दिल्ली में कई स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इनमें से बिजवासन (केवल दो प्लेटफॉर्म मौजूद) एक महत्वपूर्ण स्टेशन है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.