कानपुर, मार्च 18 -- मंगलपुर, संवाददाता। क्षेत्र के अंतापुरी इंटर कॉलेज के पास से मड़ौली को जोड़ने वाली सड़क जर्जर है। इससे राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द ही सड़क बनवाये जाने की मांग की है। सरकार ग्रामीणों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत करवा रही है, वहीं नई सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है,लेकिन क्षेत्र की कई सड़के अभी भी उखड़ी पड़ी है। इन सड़कों की कई वर्षों से मरम्मत नहीं हुई है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रही है ,लेकिन अभी तक इन सड़कों पर कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। ऐसे ही मंगलपुर क्षेत्र के मंगलपुर से सबलपुर होकर अंतापुरी इंटर कॉलेज के पास से मड़ौली तक सड़क बनी है। सड़क लगभग 800 मीटर लंबी है,वह कई वर्षों से उखड़ी पड़ी है। सड़क पर उखड़ी पड़ी गिट्टी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस पर मड़ौली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.