दुमका, दिसम्बर 7 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। हंसडीहा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से यह अब तक नियमित रूप से चालू नहीं हो सका था। भवन के तैयार होने के बावजूद यहां डॉक्टरों और स्टाफ की बहाली नहीं हो पाई थी। लंबे समय से अस्पताल बंद रहने के कारण यहां समुचित सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं थी, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल परिसर में न तो स्थायी गार्ड की व्यवस्था थी और न ही सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी। यही वजह है कि चोर बेखौफ होकर बार-बार सामान चोरी करते रहे होंगे। इधर हंसडीहा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से हुई अनुमानित करोड़ों की चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने जनता की सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.