गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंड और अंचल कार्यालयों में रिश्वत लेकर कार्य किए जा रहे हैं। उसका सबसे बड़ा कारण पांच-दस वर्षों से जमे हुए कर्मी हैं। उनके हौसले इतने बुलंद हैं कि जनता का छोटी-छोटी कार्यों के लिए भी बिना रिश्वत लिए कार्य नहीं करते हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति अंचल कार्यालयों की है। वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे कर्मियों को तत्काल हटाया जाए तभी भ्रष्टाचार पर अंकुश लग पाएगा। नए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के योगदान देने के बाद से स्थिति में सुधार की गुंजाइश दिख रही है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो. आशिक अंसारी ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान की हेमंत सोरेन की सरकार में काफी अंतर है। पूर्व में जिले के अधिकारी नेताओं के इशारों पर कार्य ...