लातेहार, फरवरी 13 -- मनिका, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बहुचर्चित रैवत डैम में मछली मारने को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद का समाधान आखिरकार प्रशासनिक पहल से संभव हो सका। शुक्रवार को मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में डैम में विधिवत रूप से मछली मारने का कार्य कराया गया। इस दौरान मत्स्य विभाग के पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। बताया जाता है कि रैवत डैम में मछली मारने के अधिकार को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। कई बार स्थिति तनावपूर्ण भी हो गई थी, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन जाता था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की जा रही थी। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास की पहल पर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सहमति बनाई गई, जिसके बाद प्रशासनिक उ...