मधेपुरा, दिसम्बर 19 -- चौसा, निज संवाददाता। मोरसंडा पंचायत के करैलिया टोला सामुदायिक भवन में विकास की बातें के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकिशोर उर्फ कारी सहनी ने की। चौपाल में पुरैनी पंचायत के मुखिया विनोद काम्बली निषाद ने कहा कि यह क्षेत्र ताल तलैया का है। करैलिया टोला में आज तक आजादी के बाद एक भी पक्की सड़क गांव तक नहीं बन पायी है। बारिश और बाढ़ के समय आवागमन का साधन केवल नाव ही होता है। आवागमन के लिए लोग आज भी यहां परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ हर साल आता है लेकिन प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं देता है। कोसी नदी हर वर्ष लोगों को नुकसान पहुंचा कर चली जाती है। इलाके के लोगों को केवल राहत सामग्री देकर शांत कर दिया जाता है। कोसी के किनारे फोरलेन सड़क का निर्माण होने से गांव सुरक्षित हो...