लखीसराय, जनवरी 30 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के अधिकतर वार्डों में खुले स्थानों पर कचरा डंप किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद की ओर से डंपिंग यार्ड नहीं होने का हवाला देकर शहर के अलग-अलग खाली स्थानों को अघोषित डंपिंग यार्ड में तब्दील कर दिया गया है। नतीजा यह है कि जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है और आसपास रहने वाले लोग बदबू व गंदगी से त्रस्त हैं। शहर के वार्ड संख्या 25 स्थित सुरेश शरण गली के पास कचरा डंप किए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी चरम पर है। यहां रोजाना नगर परिषद की गाड़ियां घरेलू व बाजार से उठाया गया कचरा लाकर खुले में फेंक देती हैं। कुछ ही दिनों में यह स्थान कचरे के पहाड़ में तब्दील हो गया है। सड़ांध इतनी तेज है कि आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। वार्ड नंब...