बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। असमय बारिश व तूफान से बड़े पैमाने पर गेहूं व मक्के फसल की बर्बादी हुई है। वहीं, बड़े पैमाने पर पेड़-पौधों का नुकसान हुआ है। खासकर आम, लीची, केला, कटहल व जामुन सहित सभी फलदार वृक्षों के गिरने से फल उत्पादक किसानों का सब कुछ बर्बाद हो गया। ये बातें स्व. हरिहर भूषण पुस्तकालय चकबल्ली में बिहार राज्य किसान सभा की जिला परिषद की विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक प्रसाद सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि अन्न उत्पादक किसानों से लेकर फल उत्पादक किसानों की हुई बर्बादी की भरपाई के लिए किसानों को अविलंब मुआवजा का भुगतान करने, बिहार में पुनः प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को चालू करने व मध्य प्रदेश एवं राजस्थान सरकार की तरह बिहार में भी प्रति क्विंटल गेहूं पर किसानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.