देहरादून, फरवरी 13 -- देहरादून। नर्सिंग बेरोजगारों का वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर धरना शुक्रवार को को 71वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से कोई ठोस पहल न होने से नाराज बेरोजगारों ने आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी राजेंद्र कुकरेती और प्रवेश रावत ने कहा कि हजारों प्रशिक्षित युवा वर्षों से रोजगार की राह देख रहे हैं। यदि सरकार ने जल्द वर्षवार भर्ती प्रणाली बहाल कर न्याय नहीं किया, तो आंदोलन व्यापक होगा। मौके पर मुकेश रमोला, आरती व्यास, उपेंद्र और कुलदीप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...