देहरादून, फरवरी 1 -- फोटो देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का धरना रविवार को 59वें दिन भी जारी रहा। रविवार को उत्तराखंड समानता पार्टी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया।बेरोजगारों का कहना है कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से अब तक कोई जिम्मेदार प्रतिनिधि बात करने नहीं पहुंचा है। समानता पार्टी के महासचिव टीएस नेगी और संगठन महासचिव एसपी नैथानी ने आंदोलनकारियों को समर्थन पत्र सौंपा। कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द समाधान निकालना चाहिए। इस दौरान नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, जेपी कुकरेती, एचआर सेमवाल, भास्कर, सपना और प्रीति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.