मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। शहर के अभिषेक सोनू चार नवंबर से सार्बिया में होने वाली 12वीं वर्ल्ड एमेच्योर चेस चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। बोधगया में शनिवार को नेशनल एमेच्योर चेस चैम्पियनशिप में नौ चक्रों की बाजी में अभिषेक ने चार बाजी जीती और दो ड्रा की। इसके साथ पांच अंक हासिल कर उसने वर्ल्ड एमेच्योर चेस चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। अभिषेक ने अंतिम चक्र की बाजी में राजस्थान के विभोर चोपड़ा को 81वें चाल में पराजित किया। इससे पहले अभिषेक ने पंजाब के भूपेन्द्र कुमार को, बिहार के ओम कश्यप को व डिफेंड अकाउंट सर्विस के हिमांशु मोदगिल को हराया। वहीं, कर्नाकट के ए. भट्ट और डिफेंड अकाउंट सर्विस के अजय कुमार से बाजी ड्रा खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.