रांची, दिसम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर संत जेवियर्स कॉलेज की 1/3 सीओवाई एनसीसी, आईक्यूसी और झारखंड स्वाभिमान के सहयोग से सोमवार को जागरुकता वार्ता का आयोजन सदर अस्पताल, में किया गया। यह वार्ता इस वर्ष के थीम- विघटन पर काबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया को रूपांतरित करना, पर केंद्रित थी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एस श्यामल (मुखिया, स्वास्थ्य विभाग, झारखंड) व डॉ कमलेश कुमार (राज्य क्षय रोग अधिकारी) के संबोधन से हुई। उन्होंने एचआईवी/एड्स के कारणों, उसके संक्रमण के तरीके और उपलब्ध उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रारंभिक जांच, सुरक्षित व्यवहार और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स से जुड़े आम मिथकों पर भी चर्चा करते हुए लोगों से आग्रह किया कि वे इस ...