पिथौरागढ़, फरवरी 17 -- पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे पपदेव निवासी प्रकाश लाल वर्मा को पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशासन ने सम्मानित किया। वर्मा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। पपदेव में 18हेक्टेयर से अधिक भूमि में चारागाह निर्माण में वर्मा ने अहम योगदान दिया। वर्ष 2015 से चारागाह में वर्मा मुख्यमंत्री मेरा पेड़ मेरा धन योजना के तहत करीब 250 पौधें लगा चुके हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए प्रशासन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...