बिजनौर, फरवरी 24 -- वर्धमान डिग्री कालेज में तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव का आगाज हुआ। युवाओं में नई प्रतिभा को जागृत करना और छात्र छात्राओं को उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को जागृत करने के लिए प्रेरित करना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। मंगलवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलपति को एनसीसी के छात्रों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिन माहेश्वरी कुलपति गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय मुरादाबाद व सचिव अर्जुन साहू एवं प्रयास महोत्सव की आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बीए के छात्र तरुण ने सरस्वती वंदना के मधुर गायन से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गणपति बप्पा गीत पर बीएड की छात्रा सिंधु ने अपने नृत्य से सबको भावविभोर कर दिया। छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी गई। प्राचार्या प्रोफेसर...