मधुबनी, फरवरी 3 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। वर्दी लेने मधुबनी आये दफादार के डिक्की से बदमाशों ने दो लाख रुपए उड़ा ले गया। घटना मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन से उत्तर एक टेलर के बाहर की है। खिरहर थाना क्षेत्र के हिसार गांव निवासी हवलदार भोगेन्द्र दास रोते बिलखते बदहवास हालत में नगर थाना पहुंचे तो लोग हैरान रह गए। पुलिस कर्मियों ने जब हवलदार से पूछा तो उसने बताया कि बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकाला था। डिक्की से दो लाख रुपए किसी ने निकाल लिया। घटना को नगर थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि खिरहर थाना के हवलदार भोगेन्द्र दास के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। प्राथमिकी के अनुसार दफादार अपने लड़का के साथ ब...