रांची, फरवरी 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के लोअर वर्दवान कंपाउंड के रहने वाले दो नाबालिग लड़के गायब हो गए। लोअर वर्दवान कंपाउंड निवासी शंकर सिंह ने दोनों के अपहरण की प्राथमिकी लालपुर थाने में शनिवार को दर्ज कराई है। शंकर ने आवेदन में कहा कि गणेश सिंह नामक लड़का उनके पुत्र अविनाश कुमार से मिलने के लिए शुक्रवार को घर आया। दोनों शाम चार बजे खेलने की बात कहकर घर से निकले। देर शाम तक जब दोनों नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की गई। दोस्त और रिश्तेदारों से भी संपर्क किया गया। मगर, दोनों का पता नहीं चला। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.