लखनऊ, मार्च 27 -- लखनऊ, संवाददाता। विश्व रंगमंच दिवस पर गुरुवार को कैसरबाग स्थित इप्टा कार्यालय में 'रंगमंच की वैश्विकता और स्थानीयता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीक रंगमंच निर्देशक, शिक्षाविद, लेखक व थिएटर ओलंपिक्स के प्रेरक थियोडोरस टेरज़ोपोलोस द्वारा विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर भेजे गए संदेश को इप्टा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश द्वारा पढ़ते हुए की गई। संगोष्ठी में अभिनेता राजू पांडेय ने कहा कि रंगमंच को वर्तमान समस्याओं से जूझने का एक कारगर टूल बताया। वहीं इरा श्रीवास्तव ने रंगमंच को हर तरह की विभिन्नताओं के स्वस्थ्य सहअस्तित्व के लिए एक विशाल प्रांगण के रूप में व्यक्त किया। इस मौके पर कल्पना, राधे श्याम सोनी, राकेश, उदयवीर यादव आदि ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रंगमंच से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.