बुलंदशहर, फरवरी 22 -- अनूपशहर। डीपीबीएस कॉलेज में शनिवार को शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो सीमांत दुबे ने बताया कि प्राचार्य प्रो. जीके सिंह के निर्देशन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता हरिशचंद्र पीजी कॉलेज मुरादाबाद के डा. मनीष भट ने खेलों में विद्यमान कैरियर, खेल पत्रकारिता, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ी खेलों में अपना कैरियर बना कर विश्व में प्रसिद्ध हो रहे हैं। खेल में करियर बनाने के लिए आप खेल मैनेजमेंट, कोचिंग जर्नलिज्म या फिटनेस एक्सपर्ट जैसे क्षेत्र में जा सकते हैं। प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने विद्यार्थियों के समक्ष शारीरिक शिक्षा के महत्व को स्पष्ट करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेने हेतु प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो सीमांत दुबे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.