मऊ, मार्च 17 -- मऊ। चंद्रभानपुर आजाद नगर कॉलोनी स्थित ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यालय पर रविवार को परिषद के तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें गुलाल और फूलों की होली खेली गई। परिषद के संरक्षक डॉ. एससी तिवारी ने बताया कि होली का पर्व बुराइयों को त्याग करके अच्छाई ग्रहण करने का पर्व होता है। समाज को जागøरूक करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी अपने मार्ग से विचलित हो गई है। इसे पूरा समाज संस्कारविहीन होते चला जा रहा है। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य शर्वेश पांडेय ने बताया कि ब्राह्मण के छह कर्म रहे हैं। ज्ञान देना, ज्ञान लेना, यज्ञ करना, यज्ञ कराना, दान देना, दान लेना, समाज को सुधारने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी ब्राह्मण समुदाय की है। जय नारायण द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में भी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.