सीवान, फरवरी 19 -- लखरांव में डीएम द्वारा जिला परिषद की भूमि के निरीक्षण के उपरांत उम्मीद की जा रही जल्द ही शहर को एक आधुनिक व व्यवस्थित सब्जी मंडी की सौगात मिलेगी। कारण कि वर्तमान में शहर की सब्जी मंडी संकीर्ण जगह पर संचालित हो रही है। इससे किसानों, व्यापारियों समेत आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है। सब्जी मंडी के अतिरिक्त सड़क किनारे सदर अस्पताल के सामने, मालवीय चौक, नगरपालिका स्कूल के सामने, श्रीनगर मोड़ आदि जगहों पर सब्जी की दुकानें लगने से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। नई मंडी बनने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा, वहीं आमलोगों को भी सुविधाजनक माहौल में सब्जी खरीदने की सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...