नई दिल्ली, फरवरी 1 -- वर्तमान के सपनों को साकार करने व भविष्य की सशक्त नींव का बजट - मोदी -------------- -प्रधानमंत्री ने कहा ऐतिहासिक बजट, 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षा को दर्शाता है -विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार --------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में पेश किए गए साल 2026-27 के आम बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि यह यह बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और सुधारों की यात्रा को मजबूत करता है। बजट पेश होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस ब...