सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- अनपरा,संवाददाता। प्रदेश के चार शहरों में विद्युत वितरण प्रणाली की वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के भारी दुष्परिणामों को देखते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति इसका पुरजोर विरोध करेगी। संघर्ष समिति ने कहा है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष प्रबंधन निजीकरण के नाम पर वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग लागू कर रहा है और इसके बहाने बिजली कर्मियों के हजारों पद समाप्त किये जा रहे हैं। अकेले लेसा में ही 8000 से अधिक पद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।संघर्ष समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से अपील की है कि वह मनमाने ढंग से हजारों पदों को समाप्त करने के मामले में तत्काल प्रभावी हस्तक्षेप करें। संघर्ष समिति ने कहा कि जब बिजली कर्मी और अभियन्ता दीपावाली के पर्व पर निर्बाध बिजली आपूर्ति करने हेतु योजनाबद्ध ढंग से काम कर रहे हैं तब प्रबन्धन इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.