दावोस, जनवरी 21 -- स्विस एल्प्स की बर्फीली पहाड़ियों के बीच चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) में कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने वैश्विक कूटनीति की पुरानी किताब के पन्ने फाड़ दिए हैं। दशकों से चली आ रही अमेरिकी नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था पर सीधा हमला बोलते हुए कार्नी ने साफ कर दिया- पुराना दौर अब कभी वापस नहीं आएगा। कार्नी का यह भाषण महज एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि बदलती दुनिया की एक कड़वी सच्चाई का दस्तावेज था। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के कहा- हम किसी बदलाव के दौर में नहीं, बल्कि एक भारी टूट के बीच खड़े हैं। कार्नी ने कहा कि अमेरिकी नेतृत्व वाली वैश्विक व्यवस्था का दौर अब प्रभावी रूप से समाप्त हो चुका है और पुरानी नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की धारणाएं अब काम नहीं करतीं।'कहानी आंशिक रूप से झूठी...