बाढ़, फरवरी 23 -- पटना के बाढ़ में मोकामा विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के समर्थकों के बीच वर्चस्व को लेकर रविवार को झड़प हो गई। इसमें विधायक अनंत सिंह का एक समर्थक जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना पंडारक बाजार के एनएच स्टेशन रोड के पास हुई। दो गुटों में भिड़ंत के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का कारण कुश्ती के अखाड़े का विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों गुटों में पहले से ही कई मुद्दों को लेकर विवाद चलता जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम साढ़े चार बजे विधायक अनंत सिंह का समर्थक सुमित सिंह थाना में हाजिरी लगाने के बाद अपने पड़ोसी माधव खन्ना के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। इस पर खन्ना एवं उनके परिजनो...