पलामू, मार्च 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के वर्ग छह से आठ के दो सौ छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। स्कूली बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत 23 से 25 मार्च तक रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों के दर्शनीय स्थलों पर ले जाया जाएगा। इसके लिए वैसे छात्र-छात्राओं का चयन किया जा रहा है। जिनकी स्कूलों में उपस्थिति संतोषजनक है तथा जो मेधावी हैं। समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ संजय कापरी ने बताया कि अभी तक विभिन्न प्रखंडों से 150 छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। शेष 50 बच्चों का चयन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल आधारित ज्ञान को स्कूल से बाहर के जीवन से जोड़ने तथा नवाचार और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करना है। इससे बच्चों में जिज्ञासा और रचनात्मकता की भावना के प्रभावी उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.