जहानाबाद, सितम्बर 8 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। काको प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंजोरा में अब पठन-पाठन दो शिफ्टों में होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस संबंध में आदेश निर्गत कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रों की उपस्थिति के अनुपात में वर्ग कक्षा का घोर अभाव है। इसकी वजह से छात्रों के पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी काको की रिपोर्ट के आलोक में निर्णय लिया गया है कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंजौरा का संचालन दो शिफ्टों में होगा। कक्षा 1 से 8 तक का संचालन प्रात: 6:00 बजे से 11:30 बजे तक होगा। तथा नवमी से 12वीं तक की पढ़ाई 11:30 से 5:00 तक किया जाएगा। कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के लिए मध्यान भोजन का संचालन 9:00 बजे से 9:40 तक किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधा...