शामली, फरवरी 13 -- वर्क वीजा पर यूरोप के क्रोएशिया भेजने का झांसा देकर तीन युवकों को मलेशिया में छोड़ने और 26 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर शामली कोतवाली में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर के आजाद चौक निवासी हमजा पुत्र समीम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कांधला क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी नावेज व सावेज पुत्र मेहंदी हसन ने उसे और उसके साथियों को यूरोप के क्रोएशिया में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन का झांसा दिया। दोनों भाइयों ने उनकी मुलाकात अपने साथी रवि सिंह तोमर निवासी सिटी मार्केट शामली से कराई और वर्क वीजा पर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया।झांसे में आकर हमजा समेत कई लोगों ने आरोपियों को कुल 26 लाख रुपये दे दिए, जिनमें से 7.5 लाख रुपये अकेले हमजा ने दिए थे। आ...