काशीपुर, सितम्बर 14 -- काशीपुर में वर्क फ्रॉम होम का सपना दिखाकर एक साइबर ठग युवती ने युवक को इंस्टाग्राम पर फंसाकर 2.45 लाख रुपये ठग लिए। कुंडा थाना क्षेत्र के गढ़ीनेगी निवासी सूरज कुमार पुत्र रामकिशन ने पुलिस को तहरीर देकर इसकी जानकारी दी। सूरज कुमार ने पुलिस को बताया कि मार्च में इंस्टाग्राम पर एक युवती ने उसे वर्क फ्रॉम होम का काम करने के लिए संपर्क किया। युवती ने कंपनी का नाम 'ग्लोबल ई' बताया और उसे काम दिलाने का दावा किया। शुरुआत में उसने युवक के लिए ऑनलाइन ऑर्डर भी दिया, लेकिन काम शुरू करने से पहले पैसे जमा करने की शर्त रखी। यह भी पढ़ें- मांस से लदे टेंपो की टक्कर से गाय की मौत के बाद तनाव, विधायक के इशारे पर पथराव युवती ने अलग-अलग बार में युवक से कुल 2.45 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद न तो काम मिला और न ही युवती का कोई पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.