मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वर्क फ्रॉम होम में बेहतर कमाई का झांसा देकर सकरा की कोमल कुमारी और बैरिया चाणक्यपुरी की भावना नायक से 3.86 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। दोनों ने साइबर थाने में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस बैंक खाते और मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। भावना नायक ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर वर्क फ्रॉम होम का एक ऐड देखी थी, जिस पर क्लिक करने के बाद उसके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पूछा गया कि आप वर्क फ्रॉम होम में जॉब के लिए इच्छुक हैं। जब मैसेज भेजने वाले से उसकी कंपनी का ब्योरा मांगा तो उसने जवाब दिया कि गवर्नमेंट एप्रूवल जॉब है। ब्योरा भेजने के बाद उसे 16 टास्क दिए गए, हर टास्क पर 100 से 150 रुपये दिए गए। 17 वें टास्क में 100 रुपये का निवेश कराया गया, जिसे पूरा करने पर 15...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.