मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- नगर पालिका में वर्क ऑर्डर को लेकर बडा चक्रव्यूह रचा जा रहा है। जिसमें कुछ ठेकेदार बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे है। 15वें वित्त और राज्य वित्त से काम करने के लिए पालिका से 28 फरवरी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए, लेकिन कुछ ठेकेदारों से वर्क ऑर्डर बाद में वापस ले लिए गए। जबकि उक्त ठेकेदारों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर काम किया जा रहा है। ऐसे में बिना वर्क ऑर्डर के काम करने पर उनकी गर्दन फंसी हुई है। वहीं ऐसे स्थानों पर निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। उधर ईओ के द्वारा की गई जांच पर भी सवाल उठ रहे है। नगर पालिका ने 15वें वित्त और राज्य वित्त से निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर निकाले थे। टेंडर खुलने पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 28 फरवरी को ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर दे दिए गए। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.