कोटद्वार, फरवरी 20 -- विकासखंड दुगड्डा के घाड़ क्षेत्र के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी बल्ली में पीएम श्री कार्यक्रमों के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वर्किंग मॉडल में प्रियांशु और नॉन वर्किंग मॉडल में प्रिया व दिया प्रथम स्थान पर रहे। विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारम्भ विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राजेंद्र घिल्डियाल, गणित के प्रवक्ता संजय ध्यानी एवं सहायक अध्यापिका ज्योति ध्यानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक यशराज पयाल और कुसुम नौटियाल के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, जल संरक्षण एवं जैविक कृषि से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। नॉन वर्किंग मॉडल में कुमारी निधि एवं खुशी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्किंग मॉडल में आयुष एवं रौनक ने संयुक्त रूप से द्वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.