उरई, जनवरी 27 -- उरई। सप्ताह में वर्किंग डे पांच दिन किए जाने समेत कई मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शहर से लेकर गांव क्षेत्रों में स्थित बैंकें बंद रखी गईं। कर्मचारियों ने फेडरेशन के बैनर तले बैंकों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही सरकार से मांग उठाई है कि हफ्ते में सिर्फ पांच दिन काम लिया जाए। दो दिन अवकाश हो। इस व्यवस्था को कड़ाई के साथ लागू किया जाए। हड़ताल से सौ बैंकें पूरी तरह से बंद रहीं और 20 से 25 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ यूनियंस उ.प्र. के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल रखी। कर्मचारी नेता सुरेश चंद्र याज्ञिक, अमित राजपूत के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदीप कुमार, आशीष कुमार, सचिन, सौरभ, अभय वर्मा, संकल्प रावत, कुलदीप, दीपक कुमार, हरिमोहन, राजेश, प्रदीप, अविनाश, मनोज, चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.