फरीदाबाद, फरवरी 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। वर्कशॉप में हुए धमाके से लगी भीषण आग में झुलसे सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे, जहां पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। रवि कुमार की मौत के साथ ही इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। घटना के दिन वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलते ही रवि कुमार मात्र 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए थे। उन्हें वहां पहुंचकर पता चला था कि वर्कशॉप के अंदर के अंदर कुछ लोग फंसे हुए हैं। वह अपनी जान की परवाह किए बिना वर्कशॉप परिसर में घुस गए और लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान केमिकल से भरा एक ड्रम अचानक फट गया, जिसकी चपेट में आकर वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। करीब 40 प्रतिशत झुलसने से उनकी हा...