रांची, अप्रैल 24 -- रांची। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में वैशाख कृष्णपक्ष की वरुथिनी एकादशी पर गुरुवार को प्रभु श्रीमन्नारायण की विशेष पूजा हुई। नारद पांचरात्र के विधान से प्रातः 4*30 बजे भगवान का विश्वरूप दर्शन कराया गया। इसके बाद महाभिषेक हुआ। पुष्प मालाओं से भव्य शृंगार कर नैवेद्य भोग लगाया गया। अर्चक सत्यनारायण गौतम ने अनुष्ठान कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...