आगरा, अप्रैल 24 -- तीर्थ नगरी सोरों में वरुथनी एकादशी के उपलक्ष में गुरुवार को पंचकोसीय परिक्रमा का आयोजन हुआ। सुबह हर पदी गंगा में स्नान आदि से निवृत्त होकर श्रद्धालुओं ने भगवान वराह की पूजा अर्चना की। इसके बाद परिक्रमा में शामिल हुए। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं को समाज सेवियों ने प्रसादी वितरित की। पंचकोसीय परिक्रमा शूकर क्षेत्र समाज सेवा ट्रस्ट संयोजक एवं ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद कुमार पांडे के नेतृत्व में संपंन हुई। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को वरुथनी एकादशी का महत्व भी बताया। भगवान वराह का पूजन कर श्रीगंगाजी की परिक्रमा की गई। इसके बाद परिक्रमार्थी सूर्यकुंड, दूधेश्वर, साध्वी रत्नावली समाधि स्थल, बटुक भैरव मंदिर, जयदेवी पीठ, ग्राम देवी मंदिर, 84 घंटे वाली मां, शेडू नगरा, बाछरू महाराज पर पहुंचे। यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.